• 27/08/2024

CG में वर्दीधारियों पर बदमाश भारी, पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट्रोलिंग गाड़ी में भी तोड़फोड़

CG में वर्दीधारियों पर बदमाश भारी, पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट्रोलिंग गाड़ी में भी तोड़फोड़
Spread the love

बिलासपुर के रतनपुर में डीजे बंद करवाना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। कहासुनी के बाद लोगों ने जवानों की पिटाई कर दी गई। उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी पूरी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को पीटने वालों की धरपकड़ शुरू की गई। मामले में पुलिस ने 10 युवकों को हिरासत में लिया है।

देश और प्रदेश के साथ ही बिलासपुर में भी जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी दौरान पुलिस को गांधीनगर क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने आयोजन समिति को समय का हवाला देते हुए डीजे बंद करने के लिए कहा।

वहां मौजूद कुछ लोगों को ये नागवार गुजरा, पुलिस के साथ उनकी बहस होने लगी। पुलिस कर्मियों पर बेवजह रोकटोक और परेशान करने का आरोप लगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो बना रहे पुलिस जवान का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक पुलिस कर्मी मौके से जान बचाकर भागने लगे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी में पथराव किया गया।

सूचना मिलते ही बाइक पेट्रोलिंग पर निकले जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे, हमलावर वहां से भाग निकले। जानकारी मिलते ही एसडीओपी नुपूर उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। जवानों ने उन्हें विस्तार से पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम रात में ही आरोपियों की तलाशी में छापेमारी करने लगी।

पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुभम सोनी नाम के ही एक युवक ने बाकी के युवकों को उकसाकर पुलिस पर हमला कराया था।

Related post

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू

दिवाली-दशहरा पर रेलवे की बड़ी सौगात! 102 फेरे चलेंगी…

Spread the loveनई दिल्‍ली- अगर आप दशहरा-दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए कुछ फेस्टिवल स्‍पेशल चलाने…
FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट…

Spread the loveनई दिल्ली-  देश में सबसे सुरक्षित निवेशों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को अहम माना जाता है। इसमें समय के…
CM के लिए आएगा ₹250 करोड़ का नया जेट, विदेशी पायलट संभालेंगे कमान

CM के लिए आएगा ₹250 करोड़ का नया जेट,…

Spread the loveभोपाल- मध्य प्रदेश सरकार के लिए कनाडा से भोपाल आ रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान को लेकर हर दिन नई-नई…