• 28/08/2024

Breaking: महादेव ऐप में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता, हवाला नेटवर्क का प्रमुख गिरफ्तार

Breaking: महादेव ऐप में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता, हवाला नेटवर्क का प्रमुख गिरफ्तार
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुजरात से हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दिनेश व्यास है। उसे गुजरात के पाटन जिले के चांसमा थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा है। दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिनेश व्यास को पकड़ने के लिए एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद उसे पुलिस ने उसके पैतृक गांव से उसे दबोचा। बताया जा रहा है कि दिनेश व्यास हवाला महादेव ऐप प्रमोटर्स के लिए हवाला का पूरा कारोबार संभालता था।

दिनेश व्यास को गुजरात कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड में लेकर छत्तीसगढ़ ला रही है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी। दिनेश व्यास से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है। माना जा रहा है कि दिनेश व्यास से पूछताछ में पुलिस को कई ऐसी अहम जानकारी मिल सकती है, जिससे महादेव ऐप के पूरे नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिल सकती है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…