• 31/08/2024

शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर टीचर ने किया कलंकित! शराब के नशे में धुत्त क्लास रूम पहुंचा, हेड मास्टर ने कहा- कभी-कभी आते हैं

शिक्षा के मंदिर को एक बार फिर टीचर  ने किया कलंकित! शराब के नशे में धुत्त क्लास रूम पहुंचा, हेड मास्टर ने कहा- कभी-कभी आते हैं
Spread the love

डिंडोरी जिले से एक गवर्नमेंट स्कूल में एक टीचर का शराब के नशे में धुत्त होकर बच्चों को पढ़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि क्लास में बच्चे का बैग सिर पर रखकर शिक्षक झूम रहा है। शिक्षा के मंदिर में एक बार फिर इस शर्मनाक घटना ने बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है।

मामला समनापुर ब्लॉक के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पता चला कि गांव के सरपंच का कहना है कि टीचर कभी-कभार स्कूल आते हैं। और आते हैं तो वह इसी तरह शराब के नशे में रहते हैं कई बार इनकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

वहीं, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि टीचर की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही है वरिष्ठ अफसर को रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

सहायक आयुक्त ने कहा, जांच करेंगे

जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त का कहना है कि हम DEO और BRC से जांच करवाएंगे। अगर वह शराब उन्होंने शराब पी होगी तो उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। अगर शासकीय कार्य के दौरान शराब होने की पुष्टि होती है तो नियम के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…