• 01/09/2024

आज से बदल गया ट्रैफिक का ये नियम भी, अगर पालन नहीं किया तो चालान के साथ हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है ये नियम

आज से बदल गया ट्रैफिक का ये नियम भी, अगर पालन नहीं किया तो चालान के साथ हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जानें क्या है ये नियम
Spread the love

अगर आपके पास दोपहिया वाहन है तो यह खबर आपके लिए ही है। अब आपको एक नहीं बल्कि दो हेलमेट रखने होंगे। बाइक या स्कूटी चलाते वक्त अब पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दो पहिया वाहन में पीछे बैठने वाले शख्स को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। अगर आप ने ऐसा नहीं किया तो आपके खिलाफ मोटर व्हीकल  एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में इस नियम का पालन नहीं किया जाता।

लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में आज से मोटर व्हीकल एक्ट के इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिससे अब टूव्हीलर गाड़ियों में पीछे बैठने वाले शख्स को हेलमेट पहनना पड़ेगा।

विशाखापट्टनम पुलिस के मुताबिक इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 1035 रुपये का चालान काटा जाएगा साथ ही नियम तोड़ने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड भी किया जा सकता है। यही नहीं पुलिस ने हेलमेट को लेकर भी चेतावनी दी है कि केवल आईएसआई मार्क वाले हेलमेट ही पहनना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में टूव्हीलर व्हीकल में पीछे बैठने वाले शख्स को हेलमेट लगाना अनिवार्य है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…