• 05/09/2024

मनरेगा मजदूरी में हो रही देरी के भुगतान में सौंपे ज्ञापन पर कार्यालय अधिकारी ने दिया आश्वासन, आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों की समस्या का जल्द होगा समाधान

मनरेगा मजदूरी में हो रही देरी के भुगतान में सौंपे ज्ञापन पर कार्यालय अधिकारी ने दिया आश्वासन, आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों की समस्या का जल्द होगा समाधान
Spread the love

सूरजपुर के प्रशिक्षित मनरेगा में संघ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी के भुगतान में हो रही देरी को लेकर 4 सितंबर 2024 को कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यालय अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया 15 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा।

दरअसल, संघ का आरोप है कि सूरजपुर जिले के सभी ब्लॉकों में मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों और मेट को 4 महीने से भुगतान नहीं किया गया है इसमें मजदूर और उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी भुगतान की मांग लंबे समय से ही की जा रही है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

वहीं मजदूर का कहना है कि वह अपने रोजमर्रा की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे हैं ज्ञापन में संघ के पदाधिकारी भी शामिल है जिसमें जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल है। ज्ञापन में प्रशासन से शीघ्रता से कार्यवाही करने की मांग की गई है। ताकि मजदूरों और महत्वपूर्ण का हक मिल सके।

 

मनरेगा में संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 दिनों के भीतर अगर मजदूरी और मेड का भुगतान नहीं किया गया तो वह सूरजपुर जिला कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन करेंगे।

Related post

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2…
जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां…

Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन सरंक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में…