• 08/09/2024

आसमान से बरसी मौत: बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 3 झुलसे, हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

आसमान से बरसी मौत: बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, 3 झुलसे, हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Spread the love

बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी तूफान और बारिश के साथ अचानक बिजली गिरी जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए। घटना में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोग बारिश के बचने के लिए तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठ गए थे। और हादसे का शिकार हो गए।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की मानें तो कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

CM विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मौत की खबर दुखद है। कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related post

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 22 September 2026: परिवर्तिनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 22 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 22 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 22 September 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जरूरी फैसले और रिश्तों में…
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…