• 09/09/2024

एक और बड़ी साजिश हुई नाकाम! ड्राइवर की सूझबूझ से कालिंदी एक्सप्रेस में हादसे पर लगा ब्रेक, घटनास्थल पर मिला संदिग्ध सामान

एक और बड़ी साजिश हुई नाकाम! ड्राइवर की सूझबूझ से कालिंदी एक्सप्रेस में हादसे पर लगा ब्रेक, घटनास्थल पर मिला संदिग्ध सामान
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ी साजिश सामने आई है। रेलवे ट्रैक पर भरा एलपीजी सिलेंडर रखकर ट्रेन हादसे की बड़ी साजिश रची गई थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेन जब सिलेंडर से टकराई तो तेज आवाज हुई। इसको देखते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। और बड़े हादसे को टाल दिया गया।

पुलिस और रेलवे के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और एक संदिग्ध झोला मिला है। उसमें बारूद और माचिस रखा हुआ था। घटना के बाद ट्रेन करीब 25 मिनट वहीं खड़ी रही। कानपुर सेंट्रल से महज 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले साबरमती एक्सप्रेस को भी पलटाने की साजिश रची गई थी। इस हादसे में 22 बोगियां पलट गई थीं।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…