• 11/09/2024

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छठीं मंजिल से लगाई छलांग

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छठीं मंजिल से लगाई छलांग
Spread the love

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है। बांद्रा स्थित अपने घर की छठी मंजिल से मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने नीचे छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना पर बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

अनिल अरोड़ा ने जिस दौरान आत्महत्या की उस दौरान मलाइका घर पर नहीं थी। वो उस वक्त पुणे में मौजूद थी। सूचना मिलते ही वो मुंबई के लिए रवाना हो गई। जानकारी मिलते ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी मौके पर पहुंचे।

 

Related post

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई…

Spread the loveरायपुर।  संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को…
‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार

‘मोदी-शाह गद्दार हैं’… राहुल गांधी के बयान से मचा…

Spread the love रायपुर।  रायबरेली की जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi और गृह मंत्री अमित शाह…
राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की।…