• 14/09/2024

Video: जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था आमिर खान, दुकान से यूरिन से भरा केन बरामद, बेटे सहित गिरफ्तार

Video: जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था आमिर खान, दुकान से यूरिन से भरा केन बरामद, बेटे सहित गिरफ्तार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। मामले में पुलिस ने जूस विक्रेता आमिर खान और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके के इंद्रापुरी कॉलोनी का है। यहां स्थित जूस कॉर्नर के संचालक द्वारा फलों के जूस में पेशाब मिलाकर लोगों को पिलाया जा रहा था। जूस पी रहे लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने जूस कॉर्नर के संचालक मोहम्मद आमिर खान की जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक से डेढ़ लीटर मानव मूत्र से भरा एक केन बरामद किया। जिसे लेकर पुलिस ने पिता आमिर खान और उसके 15 वर्षीय पुत्र से पूछताछ  की लेकिन दोनों ने पुलिस को इसका ठीक से जवाब नहीं दिया।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने जूस कॉर्नर के संचालक आमिर खान और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related post

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश के आसार नहीं, जानिए कब होगी वापसी

weather update: मानसून पर लगा ब्रेक, छत्तीसगढ़ में अगले…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल बदल गई है। इस पर ब्रेक लगने के बाद पिछले 24 घंटों में प्रदेश…
अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व…

Spread the love रायपुर।  कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम सामान्य सीसीटीवी कैमरों की तुलना में कहीं अधिक उन्नत और…
श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।…