• 17/09/2024

राइस मिल में लगी भीषण आग; लपटों में धान और भूसी जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान

राइस मिल में लगी भीषण आग; लपटों में धान और भूसी जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में स्थित नमन फूड प्रोसेस राइस मिल में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड पहुंची। लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। 25 से ज्यादा फायर फाइटर आग बुझाने के लिए पहंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। आग से राइस मिल में धान, बारदाने और भूसी जलकर खाक हो गए। जेवरा सिरसा पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…