• 17/09/2024

देश भर में मोदी के बर्थडे का जश्न, मुख्यमंत्री साय ने की स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत

देश भर में मोदी के बर्थडे का जश्न, मुख्यमंत्री साय ने की स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत
Spread the love

पीएम मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर के बीजेपी शासित राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया।रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के स्लोगन के साथ लोगों को सफाई की शपथ दिलाई गई। छत्तीसगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी। 2014 पीएम मोदी ने लाल किला में तिरंगा फहराकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सफाई, स्वच्छता को आदत बनाना होगा। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता दीदी को सम्मानित किया।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…!!

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग…
ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, थाना प्रभारियों के…

Spread the loveएमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर…
CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, देखें डिटेल……

CG Job News : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़…

Spread the loveमहासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया…