• 18/09/2024

लोहारडीह हत्याकांड: जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर आरोप.. गांव बना छावनी

लोहारडीह हत्याकांड: जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत, पुलिस पर आरोप.. गांव बना छावनी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारडीह हत्याकांड मामले के एक आरोपी की जेल में संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। आरोपी की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोपी की मौत के पीछे पुलिस की बर्बरता को जिम्मेदार ठहराया है।

मृतक का नाम प्रशांत साहू बताया जा रहा है। प्रशांत उन 69 लोगों में शामिल था। जिन्हें लोहारडीह हत्याकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के शव पर चोट के निशान है। आरोपी की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

क्या है मामला

आपको बता दें रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारडीह में रविवार 15 सितंबर को एक युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के शक में पड़ोस में रहने वाले रघुनाथ साहू को घर में जिंदा जला दिया था। घटना के बाद एसपी अभिषेक पल्लव सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी के साथ भी धक्का-मुक्की की थी। इस घटना में एसपी सहित कई पुलिस कर्मियों को चोंट आई थी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया था। मामले में पुलिस ने 160 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया था। साथ ही 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…