• 18/09/2024

वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, जानें कोविंद कमेटी की क्या है सिफारिश

वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, जानें कोविंद कमेटी की क्या है सिफारिश
Spread the love

वन नेशन-वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। एक देश एक चुनाव को लेकर गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट पर बुधवार को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। अब केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में वन नेशन वन इलेक्शन बिल लेकर आएगी।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति ने इस साल लोकसभा चुनाव से पहले सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एक देश एक चुनाव के क्या फायदे हैं और इसे कैसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव कराया जा सकता है। इसके 100 दिन के अंदर देश में एक साथ स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।

उधर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने इस फैसले पर विरोध जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये प्रैक्टिकल नहीं है और ये चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही यह फैसला किया गया है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…