• 18/09/2024

कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका, ये पालिका भी निकली हाथ से..

कांग्रेस को फिर तगड़ा झटका, ये पालिका भी निकली हाथ से..
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाने के बाद से एक-एक करके निकायों की सत्ता भी हाथ से जाते जा रही है। अब खैरागढ़ नगर पालिका में कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद हुए चुनाव में बीजेपी की गिरजा चंद्राकर ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के तीन पार्षदों के पाला बदलने के साथ ही एक और पार्षद ने कॉस वोटिंग की। जिसके बाद बीजेपी की गिरजा चंद्राकर को 14 और कांग्रेस की सुमन पटेल को 6 वोट ही हासिल हुए।

पालिका अध्यक्ष के चुनाव शुरू होने से पहले पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, सभापति सुमित टांडिया और पार्षद दिलीप राजपूत बीजेपी कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ले ली। जिससे 20 पार्षदों वाली नगर पालिका में बीजेपी के पार्षदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

बुधवार 11 बजे पालिका अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। बीजेपी से गिरजा चंद्राकर ने और कांग्रेस सुमन पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा भरा। मतदान के बाद वोटिंग की गिनती शुरू हुई। जिसमें गिरजा चंद्राकर को 14 वोट मिले और कांग्रेस की सुमन को महज 6 वोट ही मिले।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…