• 18/09/2024

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई घायल… CM ने दिए चिकित्सकों को गंभीरता से इलाज के निर्देश

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई घायल… CM ने दिए चिकित्सकों को गंभीरता से इलाज के निर्देश
Spread the love
जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे पिकअप वाहन में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। पिकअप वाहन लौटते समय वाहन गहरी खाई गिर कर पलट गई, जिससे उसमें सवार लोगों को चोट आयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों के इलाज के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। बगीचा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इलाज के समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर एंबुलेस और मेडिकल टीम भेजी गई है। घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किन्तु गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रिफर किया गया है।
जशपुर जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर श्रद्धालु लौट रहे थे कि पिकअप वाहन खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामला बगीचा थाने के सोनगेरसा का है, जहां से कैलाश गुफा जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही बगीचा अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन और मेडिकल टीम रवाना किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से राहत बचाव कार्य किया गया। आसपास के ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास करते हुए घायलों को ईलाज के लिए तत्परता दिखाते हुए अपने स्वयं के वाहन से बगीचा अस्पताल ले जाया गया और गम्भीर रूप से घायलों को अम्बिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…