• 20/09/2024

Big Action: पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक निलंबित, नई किताबें कबाड़ में बेचे जाने के मामले में CM के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Big Action: पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक निलंबित, नई किताबें कबाड़ में बेचे जाने के मामले में CM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा हर वर्ष स्कूल की किताबें छापी जाती है और उन्हें सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क वितरत किया जाता है। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा सत्र 2024-25 के लिए भी किताबें छापी गई जो कि सिलियारी स्थित रियल पेपर मिल को कबाड़ के भाव बेच दी गई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मामले को जोर शोर से उठाया। जिसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए थे।

इसे भी पढ़ें: बाल-बाल बचे मंत्री, पूर्व सांसद और BJP प्रदेश अध्यक्ष, रनवे से टकराते ही हवा में उछला विमान और फिर.. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के उपरांत छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का मामला सामने आने पर इस घटना की जाँच का दायित्व मुख्य सचिव के पश्चात सबसे वरिष्ठ अधिकारी को देना यह स्पष्ट करता है कि इस राज्य में अब प्रशासनिक ढिलाई के दिन बीत चुके हैं । यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्यवाही अवश्य होगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सीएम के रौद्र रूप कई प्रशासनिक निर्णयों में दृष्टिगोचर हुए हैं। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिलकुल भी लापरवाही नहीं चाहते। मुख्यमंत्री साय ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुशासन की सरकार है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related post

Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें

Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के…

Spread the loveHindi Panchang, 23 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार है. गुरुवार के दिन घर…
Aaj Ka Rashifal : आज 23 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 23 जुलाई को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 23 July 2026: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी…
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…