• 20/09/2024

कांग्रेस की किसान न्याय रैली के दौरान जिले भर में प्रदर्शन; कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझपटी

कांग्रेस की किसान न्याय रैली के दौरान जिले भर में प्रदर्शन;  कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझपटी
Spread the love

मध्यप्रदेश में सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकाल रही है।इंदौर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। भोपाल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में रैली निकाली। वहीं छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ तो आलीराजपुर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार यात्रा में शामिल हुए।

इंदौर कांग्रेस ने न्याय यात्रा के लिए 150 ट्रैक्टर की अनुमति मांगी थी। ट्रैफिक जाम होने की आशंका के चलते केवल पांच ट्रैक्टर की अनुमति मिली। कांग्रेसी डेढ़ सौ की अनुमति पर अड़े रहे तो प्रशासन ने रैली की अनुमति ही निरस्त कर दी। काफी जद्दोजहद के बाद केवल एक ट्रैक्टर से न्याय यात्रा निकालने की अनुमति मिली।

चोइथराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। पुलिस से झड़प में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। उसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर के पास बुलाया और अपने रुमाल से खून पोंछा।कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल पहुंचाया गया है।

भोपाल में रातीबड़ से आगे बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सूरज नगर तिराहे पर रोक लिया है। यहां भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बारिश के बीच ही किसान न्याय यात्रा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं, लेकिन किसानों की आय आधी हो गई। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि- कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा चुनाव चल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस का किसान प्रेम उभर रहा है।

Related post

CG – नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद : 1000 डेटोनेटर, रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

CG – नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद :…

Spread the loveकांकेर। बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवाद के खात्मे की…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में होगी इन पदों पर भर्ती, राज्य सरकार को जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने के दिए निर्देश…

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में होगी इन…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण आदेश दिया है।…
छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था ये घटिया काम, पुलिस ने मारी रेड तो नजारा देखकर उड़ गए होश….

छत्तीसगढ़ में यहां कार के अंदर चल रहा था…

Spread the loveधमतरी। छहत्तीगढ़ के धमतरी में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के भीतर…