• 22/09/2024

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने मोदी को गले लगाकर किया स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई और जापान के प्रधानमंत्री के साथ क्वाड में हुए शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने मोदी को गले लगाकर किया स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई और जापान के प्रधानमंत्री के साथ क्वाड में हुए शामिल
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। पीएम मोदी , अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी और जापानी PM फोमियो किशिदा के साथ समिट में शामिल हुए।

समिट में उन्होंने कहा कि विश्व तनावों और संघर्षों से घिरा है। ऐसे में क्वाड का साथ मिलकर चलना पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया। समिट से पहले PM मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन से उनके आवास पर मुलाकात की।

जहां बाइडेन ने मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। नरेंद्र मोदी बतौर पीएम 9वीं बार अमेरिका के दौरे पर हैं। पीएम आज न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 23 सितंबर को वह संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भी शामिल होंगे।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…