• 23/09/2024

मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय के ड्राइवर को लुटेरों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े एक और हत्या! कलेक्टर कार्यालय के ड्राइवर को लुटेरों ने चाकू मारकर  उतारा मौत के घाट
Spread the love

रायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर की मोबाइल लूटने आए बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है मृतक अंबिकापुर का रहने वाला था। और सरगुजा कलेक्टर में ड्राइवर का काम करता था।

बताया जाता है कि ड्राइवर रायपुर किसी अधिकारी को लेकर तेलीबांधा तालाब के पास आया हुआ था। तभी तीन बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक के पेट, पीठ, शरीर पर चोटों के निशान आए हैं।

इस दौरान युवक ने मदद मांगने की कोशिश की। लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। वहीं युवक को तत्काल इलाज नहीं मिलने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…