• 24/09/2024

छत्तीसगढ़ में दिखेगा सेना का शौर्य, इंडियन आर्मी राजधानी में लगाएगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ में दिखेगा सेना का शौर्य, इंडियन आर्मी राजधानी में लगाएगी सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी
Spread the love

राजधानी में भारतीय सेना द्वारा “नो योर आर्मी” मेला आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में इंडियन आर्मी के टैंक और हेलीकॉप्टर से कमांडोज जंप लगाते हुए दिखाई पड़ेंगे। वही किसी वाॅर जोन में सेना अपने ऑपरेशन कैसे अंजाम देती है। यह लाइव दिखाया जाएगा।

जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 और 6 अक्टूबर को यह विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन प्रदेश में एक अनोखी पहल है, जिससे आम जनता को सेना के बारे में नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए इसे देखने की व्यवस्था की जाएगी।

इस मेले में भारतीय सेना के हथियारों एवं उपकरणों का प्रदर्शन होगा जिसमे की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स एवं एयर डिफेन्स गन्स शामिल होंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के कमांडोज अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन भी करेंगे जिसमे कमांडोज द्वारा हवाई जहाज से पैरा जम्प एवं स्लिदरिंग का भी रोमांचक प्रदर्शन किया जायेगा।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…