• 26/09/2024

बड़ी खबर: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू से पुलिस की कई घंटों से पूछताछ, प्रोफेसर पर जानलेवा हमले से जुड़ा है मामला

बड़ी खबर: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू से पुलिस की कई घंटों से पूछताछ, प्रोफेसर पर जानलेवा हमले से जुड़ा है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है। दुर्ग पुलिस पूर्व सीएम के बेटे से पिछले कुछ घंटों से लगातार पूछताछ कर रही है। चैतन्य बघेल से पुलिस ये पूछताछ भिलाई 3 स्थित खूबचंद बघेल महाविद्यालय के प्रोफेस से मारपीट के सिलसिले में कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम पूर्व सीएम के बेटे से लगातार लंबी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उनसे प्रोफेसर से मारपीट को लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे आरोपियों से रिश्ते को लेकर भी सवाल-जवाब किए दा रहे हैं।

पूर्व सीएम के बेटे से पूछताछ को लेकर पुलिस थाना के बाहर गहमा-गहमी का माहौल है। पूर्व सीएम के ओएसडी रहे मनीष बंछोर सहित कई कांग्रेसी पुलिस थाना के बाहर डेरा जमाए हुए हैं।

क्या है मामला?

आपको बता दें भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर विनोद शर्मा के ऊपर 19 जुलाई को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान उन पर लाठी-डंडे और रॉड से जमकर मारपीट की। गंभीर रुप से घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का सीडीआर निकाला, इसके साथ ही कई सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं। जिसके तार एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से जुड़ते मिले। जिसके बाद पुलिस फूंक-फूंक कर अपने कदम आगे बढ़ा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसके लिए दूसरे राज्यों से भाड़े पर गुंडे बुलाए गए थे। मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों शिवम मिश्रा, धीरज वस्त्रकार और प्रवीण शर्मा पर दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू उर्फ चैतन्य बघेल को तलब किया है। फिलहाल चैतन्य बघेल से पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्दी ही पूर्व सीएम के बेटे पर अपना शिकंजा कस सकती है।

Related post

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी शुभ काम, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 सितंबर का पंचांग: अमृतकाल में करें कोई भी…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 21 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 21 सितंबर और दिन सोमवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…