• 30/09/2024

INDIA गठबंधन पर जमकर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, कहीं भी किसी को मारकर गिराओ, वो इनके देश का मसला है

INDIA गठबंधन पर जमकर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, कहीं भी किसी को मारकर गिराओ, वो इनके देश का मसला है
Spread the love

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर INDIA गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ मारा गया है और भारत में INDIA गठबंधन वाले मातम मना रहे हैं। हरियाणा में एक चुनावी जनसभा में बोलते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, बीते दिनों इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, कहीं भी किसी को मारकर गिराओ, वो इनके देश का मसला है और इसमें हमें बोलने की जरुरत नहीं हैं ।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, वहां हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई और कश्मीर में महबूबा मुफ्ती बोल रही हैं कि हम चुनाव प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि हम नसरल्लाह की मौत से दुखी हैं। महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी इन सबसे पूछना चाहता हूं कि जब हिंदू की मौत होती है या जब आतंकवादी, हिंदू जवानों को मारते हैं तो क्या तब भी आप दुखी होते हैं?

बता दें कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह को शहीद बताया था। उन्होंने विरोध में चुनाव प्रचार करने से भी इनकार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में 1 अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…