• 30/09/2024

पितृ भोज खाकर 74 ग्रामीण बीमार, 22 बच्चे भी शामिल, दूषित पानी पीने के बाद शुरू हुआ उल्टी-दस्त, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

पितृ भोज खाकर 74 ग्रामीण बीमार, 22 बच्चे भी शामिल, दूषित पानी पीने के बाद शुरू हुआ उल्टी-दस्त, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पितृ भोज के बाद 74 ग्रामीण बीमार पड़ गए। जिसमें कि 2 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मामला के बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम खामभाट का है। पितृपक्ष के दौरान यहां रहने वाले चैन सिंह ने भोज का आयोजन किया था। गांव में रहने वाले सभी परिवारों को भोज में आमंत्रित किया गया था। भोजन करने के बाद ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने लगी।

तकरीबन 74 ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसमें कि बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर इलाज शुरू किया।

बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद ग्रामीणों ने बोर का पानी पिया था। दूषित पानी पीने के बाद ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार 74 ग्रामीणों में 22 बच्चे भी शामिल है। जिसमें कि दो की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Related post

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…
Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज…