• 02/10/2024

हवाई यात्रियों को मिली बड़ी सौगात; हफ्ते में सभी दिनों उड़ान भरेगी इंडिगो

हवाई यात्रियों को मिली बड़ी सौगात; हफ्ते में सभी दिनों उड़ान भरेगी इंडिगो
Spread the love

छत्तीसगढ़ से चेन्नई और पुणे का सफर अब और आसान होगा। प्रदेश हवाई यात्रियों को फिर बड़ी सौगात मिली है। 27 अक्टूबर से चेन्नई-पुणे फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन उड़ान भरेगी। इंडिगो की ये फ्लाइट चेन्नई से रायपुर के लिए दोपहर 1.35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार रायपुर से चेन्नई के लिए फ्लाइट रात 8.25 बजे उड़ान भरकर रात 10.15 बजे चेन्नई पहुंचेगी। रायपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट दोपहर 3.50 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी, जो शाम 5.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वही पुणे से रायपुर के लिए फ्लाइट शाम 6.15 बजे उड़ान भरेगी, जो 7.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

कहा जा रहा है कि दोनों रूट पर डेली फ्लाइट के लिए यात्रियों की काफी डिमांड थी। पहले ये दोनों फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन उड़ान भर रही थी। अब 27 अक्टूबर से इसका परिचालन हफ्ते के सातों दिन होगा। जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…