• 03/10/2024

सुरक्षित घर लौटे अगवा किए गए मैतई युवक, राज्य में थमा आक्रोश का माहौल… जानिए क्या है मामला

सुरक्षित घर लौटे अगवा किए गए मैतई युवक, राज्य में थमा आक्रोश का माहौल… जानिए क्या है मामला
Spread the love

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने 6 दिन पहले अगवा किए गए मैतेई समुदाय के दोनों युवकों को रिहा कर दिया है। सीएम एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दोनों युवक पुलिस कस्टडी में हैं।

दरअसल, छह दिन पहले कुकी उग्रवादियों ने दो मैतई युवकों का अपहरण किया था। इसके बाद से राज्य में आक्रोश का महौल था। इस घटना के विरोध में मैतेई संगठनों ने इंफाल ईस्ट, वेस्ट, विष्णुपुर, काकचिंग और थौबल को बंद कराया था। वहीं उरुखल में नगा समुदाय के दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। पुलिस ने इलाके में अगले आदेश तक लोगों के घरों से निकलने पर रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि नगा समुदाय के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर टकराव हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिन दो युवकों का अपहरण किया गया था, उनका नाम थोइथोई सिंह और थोकचोम थोइथोइबा सिंह है। 27 सितंबर को वह निंगोमबाम जॉनसन सिंह के साथ एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा के लिए न्यू कीथेलमैनबी जा रहे थे। अनजाने में वह कुकी समुदाय के प्रभुत्व वाले क्षेत्र कांगपोकपी में प्रवेश कर गए। जहां उन्हें बंदी बना लिया गया।

Related post

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का…

Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ तो कुछ जातकों को रहना होगा सतर्क

Aaj ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि में…

Spread the loveAaj ka Rashifal 28 August 2026: आज कुंभ राशि में स्थित चंद्रमा आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर…
बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…