• 04/10/2024

हिज्बुल्लाह का नया चीफ भी ढेर, अंडर ग्राउंड बंकर में कर रहा था सीक्रेट मीटिंग, इजरायल ने ऐसे बनाया निशाना

हिज्बुल्लाह का नया चीफ भी ढेर, अंडर ग्राउंड बंकर में कर रहा था सीक्रेट मीटिंग, इजरायल ने ऐसे बनाया निशाना
Spread the love

लेबनान में इजरायल आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर चुन-चुनकर हमले कर रहा है। इजरायल ने नसरल्लाह के बाद अब  हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशेम सैफुद्दीन को भी मार गिराया है। इजरायल ने हाशेम सैफुद्दीन को उस वक्त मार गिराया जब वह एक अंडर ग्राउंड बंकर में छिपकर संगठन के बड़े नेताओं के साथ एक गोपीनीय बैठक कर रहा था।

इजरायल के इस हमले में हाशेम सैफुद्दीन समेत हिज्बुलाह के कई नेता मारे गए हैं। सभी बंकर में छिपकर इजरायल हमले का जवाब देने के लिए रणनीति बना रहे थे। उसी दौरान इजरायल ने बंकर को निशाना बनाया।

खबरों के मुताबिक सैफुद्दीन उस जिहाद काउंसिल में शामिल था। जो कि सैन्य अभियानों के मैनेजमेंट का काम करती है। सैफुद्दीन हिज्बुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह का भाई है। अमेरिका द्वारा साल 2017 में इसे आतंकवादी घोषित किया गया था।

नसरल्लाहल की तरह हाशेम सैफुद्दीन भी एक शिया मौलवी था। वह भी काली पगड़ी पहनता था।  वह पैगंबर मोहम्मद के वंशज होने का दावा करता था।

Related post

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त,जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 28 August 2026: राखी बांधने का…

Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ तो कुछ जातकों को रहना होगा सतर्क

Aaj ka Rashifal 28 August 2026: कुंभ राशि में…

Spread the loveAaj ka Rashifal 28 August 2026: आज कुंभ राशि में स्थित चंद्रमा आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर…
बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद – सीएम साय

बेटियों की खुशहाली और उनके चेहरे की मुस्कान हमारे…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेटियों की खुशहाली…