• 05/10/2024

एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, दोनों राज्यों को लेकर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…जानिए किसकी बन रही सरकार ?

एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, दोनों राज्यों को लेकर सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े…जानिए किसकी बन रही सरकार ?
Spread the love

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के (Haryana and Jammu Kashmir elections) एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल (Exit poll 2024) के मुताबिक हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त तरीके से बढ़ा है।

इंडिया टुडे और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत हो रही है। वहीं बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी शून्य सीटों पर सिमट सकती है।

एग्जिट पोल में कांग्रेस का दबदबा

हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस का दबदबा दिखाई दे रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ती हुई दिख रही है। वहीं इनेलो और बसपा गठबंधन को कुछ सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजीपी और आजपा के गठबंधन को भी कुछ सीटें मिल सकती हैं।

दरअसल 10 साल से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो 10 साल के बाद कांग्रेस यहां पर वापसी कर सकती है। हालांकि ये केवल एग्जिट पोल है। इनका रिजल्ट से कोई लेना देना नहीं है। कई बार एक्जिट पोल और चुनावी नतीजे में बड़े अंतर भी देखने को मिलते हैं।

जम्मू में भी बीजेपी बहुमत से दूर

इधर, जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस करिश्मा करती दिख रही है। जम्मू-कश्मीर (90 सीटें) के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और एनसी सबसे आगे हैं।

Peoples Puls के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 46 से 50 यानी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं दैनिक भास्कर ने 35 से 40 यानी त्रिशंकु सरकार का अनुमान और वहीं इंडिया टुडे और सी वोटर ने 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इन एग्जिट पोल्स के नतीजों की मानें तो जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी की सरकार बनने का अनुमान है।

इंडिया टुडे का एक्जिट पोल

इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीडीपी को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा भाजपा को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि इनेलो को तीन से छह तथा जजपा को शून्य से तीन सीट मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में दो से पांच सीट जा सकती हैं।

हरियाणा में कांग्रेस आगे

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है। इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है।

‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीडीपी को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं तथा नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं। इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

जम्मू में गठबंधन सरकार 

‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं। इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…