• 11/10/2024

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानें कौन हैं जिन्हें मिली रतन की विरासत

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानें कौन हैं जिन्हें मिली रतन की विरासत
Spread the love

रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। नोएल टाटा रिश्ते में रतन टाटा  के सौतेले भाई हैं। उन्हें सर्वसम्मति से टाटा ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है। रतन टाटा साल 1991 में टाटा ग्रुप की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे।

नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रसट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ये दोनों ही टाटा ट्रस्ट के अंदर आता है। जो कि टाटा ग्रुप की परोपकार से जुड़ी तमाम चीजों को मैनेज करता है। इसके साथ ही टाटा ग्रुप की मुख्य कंपनी टाटा संस में भी टाटा ट्रस्ट की 55 फीसदी हिस्सेदारी है।

नोएल टाटा टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं। वे टाटा स्टील और टाइटन में वाइस चेयरमैन हैं। इसके साथ ही वे टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। उनके कार्यकाल में ट्रेंट का मार्केट कैप 2.93 लाख करोड़ और टाटा इंटरनेशनल का टर्नओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर हो गया।

कौन हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे नवल एच टाटा और सिमॉन टाटा के बेटे हैं। नोएल टाटा की पत्नी का नाम आलू मिस्त्री है, जो कि शपूरजी पलोनजी ग्रुप के मिस्त्री फैमिली से हैं। नोएल के बेटे नेविल टाटा भी ट्रेंट के साथ जुड़े हैं। नोएल की दो बेटियां हैं, पहली बेटी लिया टाटा ने हाल ही में इंडियन होटल्स के गेटवे ब्रांड की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं दूसरी बेटी माया टाटा हैं।  जो कि टाटा डिजिटल के साथ जुड़ी हैं।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…