• 12/10/2024

बड़ा हादसा: मिट्टी धंसकने से 7 मजदूरों की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

बड़ा हादसा: मिट्टी धंसकने से 7 मजदूरों की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका
Spread the love

शनिवार का दिन आज दो अलग-अलग बड़े हादसों के नाम रहा। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा हरियाणा के कैथल में हुआ। यहां अनियंत्रित कार के नहर में गिरने से दशहरा का मेला देखने जा रहे एक परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा गुजरात के मेहसाणा में हुआ। यहा मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई।  मलबे में और भी मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि यहां एक स्टील कंपनी के भूमिगत टैंक के  लिए मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धसक गई। जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया।

जेसीबी मशीन से गड्ढा कर अंदर दबे मजदूरों का शव बाहर निकाला गया। पुलिस इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह बाघेला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 7 शव बाहर निकाल लिए गए हैं। 3-4 मजदूर और दबे हो सकते हैं।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…