• 12/10/2024

जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, 7 के खिलाफ अपराध दर्ज, समाज में आक्रोश

जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट, 7 के खिलाफ अपराध दर्ज, समाज में आक्रोश
Spread the love

जैन मुनि विशांत सागर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से मुनि के अनुयायियों और संत समाज में आक्रोश है। नाराज लोग मुनि के साथ धरने पर बैठ गए है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर की है। जैन मुनि विशांत सागर महाराज चतुर्मास के लिए घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों की मंडली भी पहुंची थी। इन्हीं में से एक फिरोजाबाद का रहने वाला है और 10 हजार के वेतन पर मुनि की सेवा में था। इस शिष्य का प्रेम प्रसंग जैन समाज की किसी लड़की से चल रहा था। शुक्रवार को वह लड़की को भगा ले गया।

लड़की के घर से भागने की जानकारी लगते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के के लोग मुनि जहां ठहरे हुए हैं, वहां पहुंच गए। उस दौरान जैन मुनि अपनी साधना में लीन थे। आक्रोशित परिवार के लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। आरोप है कि परिवार के लोगों ने जैन मुनि के साथ न सिर्फ गाली-गलौच किया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

घटना की जानकारी लगते ही जैन समाज के लोगों में आक्रोशित हो उठे और सभी एकत्रित होकर पुलिस थाना पहुंचे। मुनि के साथ सभी लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उनमें सुरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके परिवार के अन्य लोग शामिल हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…