• 12/10/2024

विजयदशमी पर रावण दहन नहीं, पूजन करता है यह परिवार… घर में बनाया रावण का मंदिर

विजयदशमी पर रावण दहन नहीं, पूजन करता है यह परिवार… घर में बनाया रावण का मंदिर
Spread the love

देश भर में जहां विजयादशमी पर रावण का दहन किया जाता है। वहीं इंदौर में एक परिवार रावण भक्त है। जिन्होंने घर में रावण का मंदिर बनाया है। जिसकी पूजा 2011 से करते आ रहे हैं। और विजयदशमी पर खास पूजा अर्चना करते हैं। यह परिवार रावण को भगवान शिव का अवतार मानता है। और पूरा परिवार रावण का परमभक्त है। अपने परिवार की नई पीढ़ियों का नाम लंकेश, सुरपनखा रखा है। इसके साथ थी उन्होंने रावण संहिता भी अपने पास रखी है। जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को उपाय भी बताते हैं।

दरअसल, मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 30 सदस्यीय एक परिवार रावण की आराधना में जुटा हुआ है। ये परिवार अपने मुखिया द्वारा दी गई सीख के बाद पिछले कई वर्षों से रावण की भक्ति में जुटा हुआ है, जहां उन्होंने अपने घर पर महाबली प्रकांड पंडित रावण का मंदिर बनाया है और वो हर दशहरे के दिन रावण की भव्य आरती करने के साथ ही परिवार सहित यज्ञ भी आयोजित करते हैं।

पुराणों के अनुसार लंकेश या दशानन कहे जाने वाला रावण दुनिया का सबसे बड़ा और विद्वान पंडित था और रावण जैसा ज्ञानी, दुनिया में कोई नहीं था, लेकिन माता सीता के हरण और अपने अहंकार के चलते रावण का भगवान श्री राम ने अंत किया था।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा CM की शपथग्रहण की फिर बदली तारीख, अब इस तारीख को आयोजित होगा..PM मोदी के साथ कौन-कौन होंगे शामिल पढ़िए पूरी खबर

इंदौर का गोहर परिवार रावण को भगवान शिव का अवतार मानता है और पूरा परिवार उनका परमभक्त है साथ ही उस परिवार की आस्था भी ऐसी है कि गौहर परिवार की नई पीढ़ी के नामो में लंकेश, सुरपनखा के नाम पर रखे है, इसके साथ थी उन्होंने रावण संहिता भी अपने पास रखी है। जिसके माध्यम से लोगों की उनकी समस्याओं को उपाय भी बताते हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी बारिश की तीव्रत,17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार,आज से घटेगी…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार…
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय…
राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू मारकर की हत्या

राजधानी में फिर सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माना थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने…