• 13/10/2024

BJP नेता नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी, 10 करोड रुपए की मांगी फिरौती, पाकिस्तान जिंदाबाद का लिखा नारा

BJP नेता नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी, 10 करोड रुपए की मांगी फिरौती, पाकिस्तान जिंदाबाद का लिखा नारा
Spread the love

अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा को गैंगरेप की धमकी मिली है। किसी आमिर नामक शख्स ने राणा को ये धमकी भरा खत लिखा है। लेटर में उसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा दिया है और नवनीत राणा से दस करोड़ की फिरौती मांगी है।

इस लेटर भेजने वाले शख्स ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे हैं। इतना ही नहीं उसने दस करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की है। इस मामले में रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने शहर के राजापेठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

इसे भी पढ़ें: लड़की से छेड़खानी करना बदमाशों को पड़ा भारी, सरेआम लोगों ने की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस

इस पत्र में नवनीत राणा के पति रवि राणा के बारे में विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने यह भी कहा था कि मैं हैदराबाद से हूं। साथ ही, मैं किसी पार्टी से नहीं हूं। उसने कहा कि मेरे भाई वसीम ने तुम्हें दुबई से फोन किया था।

वनीत राणा एक फिल्म एक्ट्रेस और राजनेता हैं। नवनीत ने हिंदी, तेलुगु, कन्नड, मलयालम और पंजाबी की कई बड़ी फिल्मों में काम किया। साल 2014 में एनसीपी के टिकट से अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं। नवनीत राणा हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

इस मामले में रवि राणा के निजी सहायक विनोद गुहे ने शहर के राजापेठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। सबसे खास बात है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवनीत राणा ने हैदराबाद में बीजेपी के प्रचार किया था और जोरदार भाषण भी दिया था।नवनीत राणा ने कहा था कि जिसको जय श्री राम नहीं कहना है तो वह पाकिस्तान जा सकता है। ये भारत है। अगर यहां पर रहना है तो जय श्री राम कहना ही होगा।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…