• 15/10/2024

Breaking: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Breaking: महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट
Spread the love

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक चरण और झारखंड में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। 20.93 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है।  झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे।”

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…