• 15/10/2024

Breaking: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विस सीट में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब डाले जाएंगे वोट

Breaking: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विस सीट में उपचुनाव की घोषणा, जानें कब डाले जाएंगे वोट
Spread the love

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सहित विभिन्न राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की है। रायपुर में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने जिन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। उनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीट शामिल हैं।

Related post

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप, वेयरहाउस और तेल डिपो को बनाया निशाना

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप,…

Spread the loveमास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। शनिवार…
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक का दावा

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान…

Spread the loveतेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका की ओर…
धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत…

Spread the loveधमतरी। जिले के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी और छत्तीसगढ़…