• 18/10/2024

महिला ने क्रूरता की सारी हदें की पार; बहु को बंधक बनाकर तीन दिनों तक पीटता रहा परिवार

महिला ने क्रूरता की सारी हदें की पार; बहु को बंधक बनाकर तीन दिनों तक पीटता रहा परिवार
Spread the love

मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले से चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सास-बहू का हाई वोल्टेज ड्रामा दिख रहा है। वीडियो में एक औरत दूसरी महिला के बाल खींचकर जमीन पटक रही है। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर रही है। इधर, किसी ने इस घटना की सूचना डायल-100 को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस केस में पिटने वाली महिला ने अपने सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कानून के हिसाब से की जाएगी।

दरअसल, बहू निशा अचानक थाने पहुंची थी। उसने पुलिस से सास-ससुर और जेठ की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि ये सभी उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे तीन दिनों तक खाना नहीं दिया गया है।

पुलिस ने उसकी शिकायत लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। इस बात से नाराज घर वालों ने जब पुलिस थाने से लौटकर निशा घर पहुंची तो उसे सास ने मारना-पीटना शुरू कर दिया।सास ने बहू के बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद उसकी जोरदार पिटाई की।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…