• 18/10/2024

बदला JEE MAIN एग्जाम का पैटर्न; ऑप्शनल क्वेश्चन को किया खत्म, अब सभी पांच सवालों का हल जरूरी

बदला JEE MAIN एग्जाम का पैटर्न; ऑप्शनल क्वेश्चन को किया खत्म, अब सभी पांच सवालों का हल जरूरी
Spread the love

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी श ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। एनटीए ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। अब पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्नों को समाप्त कर दिया गया है।

छात्रों को अब केवल पांच सवाल दिए जाएंगे, जिनका हल करना अनिवार्य होगा। NTA ने यह जानकारी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी। यह बदलाव इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा।

प्रश्न पत्र में फिजिक्स, कैमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय का प्रश्न पत्र दो सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन-ए में 20 प्रश्न होंगे तथा सेक्शन-बी में 5 प्रश्न होंगे, जो कि इंटीजर टाइप होंगे। सेक्शन-ए एवं सेक्शन-बी के सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होंगे। अब जेईई-मेन 2025 के प्रश्न पत्र में कुल 75 प्रश्न होंगे तथा सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। मार्किंग पैटर्न 4/-1 का होगा तथा पुराणिक 300 होंगे।

जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में अब विकल्प नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के लिए स्कोर करना पहले से मुश्किल होगा। जेईई-मेन के तहत जेईई-एडवांस्ड की क्वालीफाइंग-कटऑफ में निश्चित तौर पर कमी आएगी। इससे पूर्व सेक्शन-बी में 10 प्रश्न होते थे तथा विद्यार्थियों को कोई 5 प्रश्न हल करने होते थे।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…