• 18/10/2024

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, कांग्रेस में पैराशूट लैंडिंग को लेकर चर्चा

दिलचस्प हुआ दक्षिण का दंगल, कांग्रेस में पैराशूट लैंडिंग को लेकर चर्चा
Spread the love

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद अहम है। इस सीट से टिकट के लिए दोनों दलों में दावेदारों ने दम-खम झोंक रखा है। इस दौरान कांग्रेस में उम्मीदवार की पैराशूट लैंडिंग की बात से हड़कंप मच गया।कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे के समर्थक PCC चीफ दीपक बैज के बंगले पर पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रमोद दुबे को दक्षिण विधानसभा से टिकट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैराशूट लैंडिंग से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।

PCC चीफ दीपक बैज के मुताबिक कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। और कार्यकर्ताओं की मंशा के मुताबिक ही प्रत्याशी तय किया जाएगा। वहीं इस मसले पर भाजपा तंज कस रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि सियासी गलियारों में कांग्रेस प्रत्याशी की पैराशूट लैंडिग की चर्चा है। कांग्रेस में इसे लेकर लड़ाई चल रही है।

Related post

आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: कश्यप

आजीविका से जोडऩा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण…

Spread the love00 वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह 00 मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर। आजीविका…
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों…
बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल,…

Spread the love00 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और…