• 28/10/2024

Big Breaking: SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 975 में से 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन, देखिए रिजल्ट

Big Breaking: SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 975 में से 959 उम्मीदवारों का हुआ चयन, देखिए रिजल्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को साय सरकार ने दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 975 पदों  के लिए हुई भर्ती परीक्षा में 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

जानें कब-कब क्या हुआ?

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में शुरु हुई थी। तब 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसी दौरान सरकार बदलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। साल 2021 में नए सिरे से आवेदन मंगाए गए और पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी गई। इन पदों के लिए तकरीबन 1,48,858 लोगों ने आवेदन किया।

जिसके बाद साल 2022 जून-जुलाई में नाप-जोख और शारीरिक दक्षता की परीक्षा हुई। 29  जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजित की गई। वहीं मुख्य परीक्षा 29 मई 2023 को हुआ। जिसमें उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 17 अगस्त से 8 सितंबर के बीच आयोजित किया गया। इससे पहले की परीक्षा का परिणाम जारी होता, प्रदेश में एक बार फिर सरकार बदल गई। जिसके बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए लगातार धऱना-प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे थे।

देखिए रिजल्ट

Related post

SI भर्ती का आज जारी हो सकता है रिजल्ट, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिया बड़ा संकेत

SI भर्ती का आज जारी हो सकता है रिजल्ट,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में 6 साल पहले निकली सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो सकता है।…