• 28/10/2024

कलेक्ट्रेट ADC ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ऑफिसर पर प्रताड़ना का आरोप

कलेक्ट्रेट ADC ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ऑफिसर पर प्रताड़ना का आरोप
Spread the love

राजधानी रायपुर में कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला। कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: BSP में कर्मचारियों की हड़ताल, दीवाली पर बकाया एरियर जारी करने की मांग

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इन अधिकारियों द्वारा उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में था।

बताया जा रहा है कि इसी प्रताड़ना के चलते वह बेहद तनाव में रहता था। और इसी कारण यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में दर्ज आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से भी संपर्क किया है और उनके बयान दर्ज किए हैं।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…