• 02/11/2024

ज्वेलरी और फर्नीचर शोरूम सहित 4 दुकानों में लगी भीषण आग.. सब कुछ जलकर खाक

ज्वेलरी और फर्नीचर शोरूम सहित 4 दुकानों में लगी भीषण आग.. सब कुछ जलकर खाक
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ज्वेलरी शोरुम सहित चार दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया। इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स और शंकर फर्नीचर शोरुम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की।

जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले फर्नीचर शो रुम में लगी थी। शोरूम में मौजूद फर्नीचर और गद्दों की वजह से आग तेजी से भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने ज्वेलरी शोरूम सहित आस-पास की कुछ और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले की दमकल कर्मी आग पर काबू पा पाते तब तक दुकानों के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

राहत की बात यह रही है कि इस घटना से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। आग आतिशबाजी की वजह से लगी या फिर शॉर्ट सर्किट या फिर और कोई वजह से इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पंडरी पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related post

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी…
आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी

आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक…

Spread the loveरायपुर :पारंपरिक कृषि पर निर्भरता से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ने वाली ग्रामीण महिलाओं की सूची में अब सारंगढ़-बिलाईगढ़…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों…

Spread the loveसूरजपुर।  जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी…