• 04/11/2024

Breaking: सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, युवक पर दो राउंड फायर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Breaking: सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी, युवक पर दो राउंड फायर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक बार गोलीबारी हुई है। सेंट्रल जेल के बाहर आज सोमवार को एक युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल युवक को इलाज  के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक का नाम शेख साहिल है। शेख साहिल को आदतन अपराधी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज वह अपने परिवार के लोगों के साथ केंद्रीय जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलते वक्त उस पर हमला हुआ। 9-10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक गोली शेख साहिल के गले में लगी है।

गोलीबारी की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उधर घायल शेख साहिल को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के मुताबिक गोलीबारी की वजह पुराना विवाद है। उसे शानू नाम के युवक ने गोली मारी है।

 

Related post

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30…
अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : मुख्यमंत्री साय

अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत…

Spread the love रायपुर।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित…
CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका! मेडिकल कॉलेज के 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला

CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका!…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 448 पदों…