• 04/11/2024

झारखंड में मोदी की चुनावी हुंकार, पेपरलीक,परिवारवाद और झूठे वादों पर सोरेन सरकार पर जमकर बरसे

झारखंड में मोदी की चुनावी हुंकार, पेपरलीक,परिवारवाद और झूठे वादों पर सोरेन सरकार पर जमकर बरसे
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा के पहले फेस में होने वाले चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा की रैलियां में शामिल होने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की सोमवार को झारखंड में दो रैलियां हैं। पहली रैली गढ़वा में हुई। गढ़वा में पीएम मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद को जमकर घेरा। उन्होंने भ्रष्टाचार, पेपरलीक से लेकर परिवारवाद और झूठे वादों तक, लगभग हर मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार को खरी-खोटी सुनाई।

रैली में विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए पीएम ने कहा कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वह कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा उनकी छाती पर झारखंड बन गया। लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोद में जाकर बैठ गए।

झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है झारखंड की जनता! आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’।

वहीं पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव और हेमंत सूर्य पर तंज कसते हुए उनके भ्रष्टाचार का जिक्र किया। पीएम ने कहा मंत्री विधायक हर कोई भ्रष्टाचार में शामिल है एक मंत्री के घर से नोटों का पहाड़ निकला मैंने पहली बार नोटों का पहाड़ टीवी पर देखा।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है।उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं। जब यहां आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा।

Related post

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…