• 08/11/2024

अब इस दिन मिलेगी लाडली बहनों को धनराशि, सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री करेंगे 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर

अब इस दिन मिलेगी लाडली बहनों को धनराशि, सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री करेंगे 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर
Spread the love

मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को सीएम मोहन यादव एक बार फिर लाड़ली बहना योजना की सौगात देने जा रहे है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है। योजना की किस्त वैसे तो हर माह की 10 तारीख को जारी की जाती है। लेकिन इस बार तारीखों में बदलाव किये गए है।

सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की 18वीं किस्त 10 की जगह 9 नवंबर को जारी करने जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर से 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1574 करोड़ रूपये ट्रांसफर करेंगे। जिसके चलते हर बार की तरह इस बार भी बहनों के खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे।

बता दें कि सीएम ने पिछले बार 17वीं किस्त दमोह जिले के सिंग्रामपुर से भेजी थी। तो वही 16वीं किस्त सागर के बीना से बहनों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बता दें कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पिछले साल 5 मार्च 2023 को हुई थी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये योजना प्रदेश में लागू की थी। शुरूआत में 1000 रूपए हर महीने लाड़ली बहनाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे जिन्हें बाद में पिछले साल रक्षाबंधन पर बढ़ाकर 1250 रूपए कर दिया गया था और तब से हर महीने 1250 रूपए ही लाड़ली बहनाओं के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…