• 08/11/2024

नशेड़ी बेटे ने पिता की फावड़ा मारकर की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

नशेड़ी बेटे ने पिता की फावड़ा मारकर की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद
Spread the love

भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी की हत्या उसके ही बेटे ने कर दी। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या फावड़ा मारकर कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी बेटे ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा अक्सर रिटायरमेंट के पैसों को लेकर अपने पिता से विवाद करता था।

बताया जाता है की मृतक का परिवार छठ पूजा के लिए बाहर गया हुआ था। घर पर केवल पिता एवं पुत्र ही थे। शुक्रवार तड़के सुबह आरोपी ने अपने पिता से पानी पीने के बहाने रूम खुलवाया और पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले से श्याम नारायण सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले रात को पिता और बेटे में काफी विवाद हुआ था। पिता बेटे को नशा छोड़ने की सलाह दे रहे थे जिस पर विवाद खड़ा हुआ। पिता और पुत्र के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…