• 11/11/2024

CRPF कैंप पर बड़ा हमला, जवानों ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया

CRPF कैंप पर बड़ा हमला, जवानों ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया
Spread the love

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया है। जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप पर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेज गया। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ के कैंप पर हमला कर दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवानों ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया। वहीं 1 जवान भी घायल हुआ। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

आपको बता दें पिछले साल मई महीने में मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई। इस हिंसा और आगजनी में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए।

Related post

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में…

Spread the loveनई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और…
कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक : मंत्री राजेश अग्रवाल

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: पावन श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में रामगढ़…
अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर पर 12 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

अतिथि शिक्षक बनने का मौका, जिले में स्थानीय स्तर…

Spread the loveसुकमा। सुकमा जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले…