• 12/11/2024

SP की गाड़ी का ही कट गया चालान, भरना पड़ा जुर्माना.. ड्राइवर ने तोड़ा था रेड सिग्नल

SP की गाड़ी का ही कट गया चालान, भरना पड़ा जुर्माना.. ड्राइवर ने तोड़ा था रेड सिग्नल
Spread the love

रेड सिग्नल जंप करने पर एसपी की ही गाड़ी का चालान कट गया। एसपी को 2000 रुपये का चालान भरना पड़ा। पैसा जमा कर उऩ्होंने बकायदा रसीद कटवाई। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है।

यहां पदस्थ एसपी रजनेश सिंह रविवार दोपहर को किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। वे कलेक्टर के साथ उनकी गाड़ी में सवार हो गई। वहीं उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर कलेक्टर की गाड़ी के पीछे-पीछे आ रहा था।

सत्यम चौक में कलेक्टर की गाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी वैसे ही सिग्नल रेड हो गया। एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल को नजर अंदाज कर गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। यह पूरी घटना ITMS के CCTV कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी के नंबर के आधार पर ऑटोमेटिक चालान कट गया और तुरंत इसका मैसेज एसपी के मोबाइल पर आ गया।

जुर्माने की जानकारी लगते ही एसपी ने ड्राइवर को बुलाकर चेतावनी देते हुए उसे यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने अगले दिन सोमवार को चालान की रकम जमा कर रसीद कटवाई। एसपी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें। चाहे कोई भी हो वह नियमों से बच नहीं सकता। नियमों का पालन करे, इससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…