• 05/08/2022

पहली बार रात 11 बजे खुला हाईकोर्ट, ग्रामीणों की फरियाद पर हुई सुनवाई, बेदखली पर लगी रोक

पहली बार रात 11 बजे खुला हाईकोर्ट, ग्रामीणों की फरियाद पर हुई सुनवाई, बेदखली पर लगी रोक
Spread the love

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जनहित के एक अहम मामले में रात 11 बजे सुनवाई की। देर रात सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता ग्रामीणों को बड़ी और अंतरिम राहत देते हुए उनको घर से बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर 10 अगस्त तक के लिए रोक लगाई है। यह पहला ऐसा मौका था जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किसी मामले में आधी रात को सुनवाई की।

मामला महासमुंद जिले के बागबहरा का है। यहां ग्राम लालपुर पटवारी हल्का नंबर 22 बड़े झाड़ के जंगल में आजादी के पहले से रह रहे रह रहे ग्रामीणों के खिलाफ तहसीलदार द्वारा बेदखली की कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद याचिकाकर्ता फूलदास कोसरिया और योगेश ने हाईकोर्ट के वकील वकार नैयर से देर शाम संपर्क किया। याचिकाकर्ता के वकील ने वकील ने रजिस्ट्री के माध्यम से अर्जेंट सुनवाई किए जाने का हाईकोर्ट से अनुरोध किया था। जिस पर हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद वकील ने रात 10 बजे ग्रामीणों की याचिका दाखिल की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस पी सेमकोशी ने रात 10ः50 बजे सुनवाई शुरू की जो कि लगभग 11 बजे तक जारी रही। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ग्रामीणों को अंतरिम राहत देते हुए बेदखली की कार्रवाई पर 10 अगस्त तक रोक लगा दी है।

याचिकाकर्ता के वकील वकार नैयर ने द तथ्य से बातचीत में बताया कि ग्रामीण आजादी के पहले से उस भूमि पर काबिज थे और 1982 से अभी तक वे लगातार टैक्स भी पटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों भूस्वामि विधेयक 1984 के अनुसार 2002 से पहले जमीन पर काबिज हैं, उन्हें डीम्ड पट्टेदार माना जाएगा। मतलब कि वो पट्टेदार हैं और वे पट्टे के लिए आवेदन करते हैं तो राज्य शासन को उन्हें पट्टा दिया जाना है, जो कि भूमिहीन हैं। अगर उनकी भूमि किसी शासकीय प्रयोजन के लिए ली जा रही है तो उन्हें उसके बदले पुनर्वास योजना के तहत उन्हें किसी नई जगह भूमि दिया जाएगा या फिर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, हवाला लेन-देन का शक, रायपुर-दुर्ग और राजनांदगांव में सर्राफा, कपड़ा कारोबारियों के साथ CA के घर पर दबिश

 

 

Related post

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र…

Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने महिला के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका…
Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…