• 12/11/2024

बाघ की मौत पर भड़के CM साय, अफसरों पर गिरी गाज, दो सस्पेंड.. एक को शोकॉज नोटिस

बाघ की मौत पर भड़के CM साय, अफसरों पर गिरी गाज, दो सस्पेंड.. एक को शोकॉज नोटिस
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में बाघ की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव को दिए थे। इन निर्देशों के परिपालन में कोरिया वनमंडल बैकुण्ठपुर अंतर्गत परिक्षेत्र सोनहत के रामगढ़ सर्किल के वनरक्षक पिताम्बर लाल राजवाड़े और वनपाल रामप्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसी तारतम्य में परिक्षेत्राधिकारी सोनहत के वन क्षेत्रपाल श्री विनय कुमार सिंह से टाईगर की मृत्यु के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से वनों की रक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए मुस्तैदी से कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी लापरवाही पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related post

विनोद कांबली की मदद को आगे आए एकनाथ शिंदे, इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा

विनोद कांबली की मदद को आगे आए एकनाथ शिंदे,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कांबली…
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की तारीखों पर डिप्टी सीएम साव का बड़ा बयान, दिसंबर में हो सकता है मतदान.

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की तारीखों पर डिप्टी सीएम साव…

Spread the loveरायपुर.अंतिम मतदाता सूची का सोमवार को प्रकाशन होगा. इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर…
दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक…