• 14/11/2024

फ्लाइट में बम की झूठी सूचना देने वाला यात्री गिरफ्तार, रायपुर में कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में बम की झूठी सूचना देने वाला यात्री गिरफ्तार, रायपुर में कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
Spread the love

नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की झूठी सूचना देने वाले को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बम होने की सूचना पर फ्लाइट का रुट डायवर्ट कर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनिमेष मंडल है। जो कि नागपुर का रहने वाला है और विमान में सफर कर रहा था।

एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि सुबह एयर ट्राफिक कंन्ट्रोल (ATC) द्वारा सूचना दी गई कि इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E.812 ने नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 187 यात्री सहित 6 क्रू सदस्य थे। विमान में सवार एक यात्री अनिमेष मंडल द्वारा केबिन क्रू मेंबर को विमान में बम होने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सीआईएसएफ (CISF) और पुलिस की टीम द्वारा पूरे विमान को चेक किया गया। सीएसपी लम्बोदर पटेल और टीआई भावेश गौतम ने बताया कि विमान, यात्रियों और उनके सामानों की चेकिंग की गई। जिसमें विस्फोटक या दूसरी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

यात्री द्वारा विमान मे ’’विस्फोटक सामग्री और फ्लाईट क्रैश हो जाने‘‘ की गलत सूचना दिया गया। जिसकी लिखित शिकायत पर आरोपी अनिमेष मंडल के खिलाफ धारा 351(4) भारतीय न्याय संहिता एवं नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुध्द गैर कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम 1982 की  धारा 3(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी अनिमेष मंडल को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…