• 25/11/2024

IMD अलर्ट: इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, 75 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

IMD अलर्ट: इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, 75 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Spread the love

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्वी भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में भारी बारिश और कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में 26 से 29 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक यह लो प्रेशर अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर  बढ़ने के साथ ही एक गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 25 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों पर चलने वाली हवाएं 35-45 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 26 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा 27 से 29 नवंबर के दौरान इसी क्षेत्र में 55-65 किमी प्रति घंटे की गति से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुछआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा कहा गया कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 नवंबर, 2024 को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में न जाएं। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और 29 नवंबर, 2024 तक श्रीलंका तट पर भी न जाएं। इसके अलावा मछुआरे 26-29 नवंबर 2024 के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और 29 नवंबर तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों और 26 से 29 नवंबर 2024 के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर न जाएं।

मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। जलभराव के कारण कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

Related post

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट…देखें सूची…..!!

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षकों के…

Spread the loveरायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने यह सूची जारी…
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल…

Spread the love00 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने आभा, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा…

Spread the love00 समाज कल्याण मंत्री राजवाड़े व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय…